यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर फारेस्ट डाइवर्जन भंडेली गाड के पास एक महिला श्रद्धालु, वेकेंट लक्ष्मी (उम्र 61 वर्ष, निवासी आंध्र प्रदेश)* घोड़े से गिरने के कारण घायल हो गई, जिनके आंख के पास गंभीर चोट आई थी।

सूचना मिलते ही SDRF टीम, निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद बिज्लवाण के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला को त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी सुरक्षित पहुँचाया गया।

ये भी पढ़ें:  डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत वार्ड संख्या 95, उन्नति विहार में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

इसी दौरान यमुनोत्री धाम से दर्शन कर वापस लौट रही एक महिला श्रद्धालु, श्रीमती कल्याणी (उम्र 41 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश) की भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम की ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया एवं तत्परता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी पहुँचाया।

ये भी पढ़ें:  सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम

“आपकी यात्रा सुरक्षित, हमारा संकल्प दृढ़”-SDRF उत्तराखण्ड पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *