कोडियाला से आगे साकनीधार के पास एक वाहन दुर्घटना में एक क्रेन जोकि एक स्विफ्ट कार को टो करने के दौरान ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति और क्रेन में दो व्यक्ति सवार थे।

सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टुकड़ी तुरंत रेस्क्यू हेतु साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

पहाड़ी पर अटकी स्विफ्ट में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में फंसे स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एसडीआरएफ ने क्रेन में फंसे गंभीर घायल को भी निकाला

इसके बाद क्रेन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था। उसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई। गंभीर घायल को रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था l

ये भी पढ़ें:  जनपद देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC प्रक्रिया तेजी चल रही है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी

एसडीआरएफ की तेज और कुशल बचाव कार्यवाही ने एक बड़ी घटना को टाल दिया और सभी की जान बचाई।

घायलों का विवरण:-

1.परविंदर सिंह पुत्र किशोर सिंह, उम्र- 20 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
2.गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
3.संजय, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।
4.जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।

ये भी पढ़ें:  जिलाधिकारी, देहरादून के निर्देश पर मिली शिकायत का तत्काल लिया संज्ञान

SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण:-
1.SI नीरज चौहान
2.HC प्रेम बिष्ट
3.का0 विक्रम चौहान
4.का0 अनिल चौहान
5.का0 अमित नौटियाल
6.पैरामेडिक्स संदीप रतूड़ी
7.उपनल चालक नंदकिशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *