सेमवाल बने प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी चार साल के इंतजार के बाद राज्य के चिकित्सा विभाग के फार्मेसी संवर्ग के सबसे उच्च पद उपनिदेशक फार्मेसी पर प्रमुख फार्मेसी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सेमवाल की तैनाती हुई है। सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश में सेमवाल को प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी के पद पर तैनात किया गया है। राज्य फार्मेसी अधिकारी संवर्ग के पदोन्नति के सबसे उच्च पद को भरे जाने पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती और महामंत्री डा सतीश चंद्र पाण्डेय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में आयोजित संगठन की वर्चुअल बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संवर्ग के सर्वोच्च पद पर प्रभारी उपनिदेशक की तैनाती होने से राज्य के फार्मेसी अधिकारियों में खुशी व्याप्त है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी तरह संवर्ग के वरिष्ठतम अधिकारी को पदोन्नति के पदों पर तैनात कर कार्य संचालन किया जायेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुधा कुकरेती, महामंत्री डा सतीश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट, उपाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार, संगठन मंत्री टी आर रौथाण, संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी, कोषाध्यक्ष हरीश चन्द्र उनियाल और संप्रेक्षक संजय कुमार ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने उत्तरकाशी की पूजा परमार राणा को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *