कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर लगाए गए पोस्टर-बैनर को लेकर नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कार्यक्रमों में तो बैनर लगाने की पूरी छूट है, लेकिन विपक्ष के कार्यक्रमों में अधिकारियों द्वारा जबरन बैनर हटवा दिए जाते हैं गोदियाल ने कहा, “सत्ता के लिए काम कर रहे अधिकारियों पर हमारी पूरी नजर है। नितिन नवीन के आगमन पर पूरे शहर में पोस्टर-बैनर लगे हुए हैं, लेकिन हमारे कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें हटवा दिया। यह दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि लोकतंत्र में सभी दलों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता इस दोहरे मापदंड को अच्छी तरह देख रही है
दरअसल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर प्रचार सामग्री लगाई गई थी, जबकि कांग्रेस के हालिया कार्यक्रम के दौरान इसी तरह के बैनर हटाए गए थे

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *