बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा धसने के कारण उक्त मार्ग पर भारी वाहनो को किया प्रतिबंध

मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का करे प्रयोग

किरषाली चौक के पास चार मंजिला इमारत के साइड का पुश्ता गिरने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस ने खाली कराई इमारत

सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस की टीम मौके पर

देर रात से हो रही लगातार भारी बरसात तथा मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश का रेड अलर्ट के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनकी मॉनीटरिंग की जा रही है, साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों का अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041 : 12वें दिन चंद्रबनी में गूंजे विकास के सुझाव

आज जनपद के 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं साथ ही भारी बरसात के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए भी पुलिस नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील है।

ये भी पढ़ें:  पत्रकार कल्याण कोष से 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को मिलेगी ₹5-5 लाख की सहायता

देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा बारिश के कारण धस गया है, जिस पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोका जा रहा है, मसूरी जाने वाले पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग कम से कम करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इसके अतिरिक्त भारी बरसात के कारण किरषाली चौक के पास एक चार मंजिला इमारत का साइड का पुश्ता, जिसके गिरने की संभावना है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा उक्त इमारत को खाली करवाया गया है, साथ ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ SDRF तथा फायर सर्विस की टीम को नियुक्त किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *