धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त के 01 अन्य साथी को एक दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है इसी क्रम में दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन व दीपक आदि सभी निवासीगण फतेहपुर धर्मावाला द्वारा आपराधिक षडयन्त्र करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय के नाम पर उनसे 65 लाख रूपये की धनराशि धोखाधडी से हडपना व पैसे वापस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी। प्रार्थना पत्र की प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0स0-77/2026 धारा 318(4) ,336(3),338, 340(2),351(3),352,61(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें:  गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व,

उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में नामजद 01 अभियुक्त दीपक पुत्र मदन सिंह को पुलिस द्वारा दिनांक 05/08/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, घटना में नामजद अन्य अभियुक्तों में से अभियुक्त रजनीश सैनी द्वारा मा० न्यायालय से अग्रिम जमानत ली गई है जबकि 01 अभियुक्त वीरू की पूर्व में ही मृत्यु हो गई, अभियोग में नामजद व प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में आज दिनांक 06/08/2026 को पुलिस द्वारा प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त दीपक पुत्र सुरेश को मेहुवाला खालसा थाना विकास नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा’ यात्रा में युवाओं ने दिखाया जोश, लगे देशभक्ति के नारे

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

दीपक पुत्र स्व० सुरेश निवासी ग्राम- मेंहुवाला खालसा, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त:-

दीपक पुत्र मदन सिंह निवासी वार्ड नं-04 आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला
2- अ०उ०नि० प्रेम प्रसाद कोठारी
3- का0 दिनेश चौहान
4- का0 सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *