गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में रहे है शामिल दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी की जाएगी कार्यवाही आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक- 25/05/2026 को प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान पौंधा रोड से 01 संदिग्ध थार वाहन को चेकिंग हेतु रोका गया। देर रात्रि में घूमने का कारण पूछने पर वाहन सवार युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों समर्थ तथा ऋषभ गोस्वामी की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिस पर दोनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0स0-102/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जो पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं तथा आज भी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उम्र 26 वर्ष

ये भी पढ़ें:  आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

2- ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी खेड़ा तलान, थाना अलीपुर, नॉर्थ दिल्ली, उम्र 27 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1- अभियुक्त समर्थ- मुकदमा अपराध संख्या 119 / 25 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम

2-अपराधिक इतिहास ऋषभ -मुकदमा अपराध संख्या 211/22 धारा 307 147 148 323 504 506 आईपीसी

विवरण बरामदगी :-

1- 01 तमंचा 315 बोर
2- 03 जिंदा कारतूस 315 बोर
3- एक गाड़ी थार नंबर HP 12N-6049

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर गोपेश्वर के आलेख प्रथम प्रयास में आईआईटी मुम्बई पहुंच

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० जयेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- हे०कां० महेश
3- का० वीरेंद्र भंडारी
4- कां० संजीत
5- कां० सतीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *