पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध संपूर्ण राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन

इसी क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *