आज दिनांक 23.6.2026 को कम तेल की थाली महिला मोर्चा के द्वारा चलाए जा रहा दिव्या भव्य कार्यक्रम जोगीवाला स्थित साथी वेडिंग पॉइंट में बालावाला मंडल महिला मोर्चा काका सुंदर कार्यक्रम जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता नयाल जी के नेतृत्व मेंसंपन्न हुआ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने संतुलित आहार के महत्व को समझने तथा अत्यधिक तेल युक्त भोजन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना था।
उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की कम तेल से बने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे लोगों ने खूब सराहा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत जी ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए अच्छी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए स्वास्थ्यवर्धक खानपान का होना जरूरी है इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रुचि भट्ट जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं

ये भी पढ़ें:  जनपद देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की EKYC प्रक्रिया तेजी चल रही है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी

जिला अध्यक्ष आदरणीय ममता नयाल जी ने न्यूट्रीशन सोनी जी के द्वारा दी गई स्वास्थ्यवर्धक जानकारी को लोगों से अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए जोर देने पर सुझाव दिया। एवं सभी लोगों से दैनिक जीवन में कम तेल के उपयोग का संकल्प लेने के लिए कहा
मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा आदरणीय निर्मला उनियाल जी एवं बबीता रावत जी के द्वारा किया गया
कार्यक्रम संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के सहयोग से सम्पन्न हुआ अंत में सभी अतिथियों एवं गणमान्य जनसमूह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया रहने का संकल्पलिया।
उक्त कार्यक्रम में मंडल स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया।जिला मंत्री एवं जिला प्रभारी महिला मोर्चा आदरणीय नेहा शर्मा जी, पुष्पा barthwal जी, सोनी जी, अंजली जी, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक गौरी रौतेला जी, रुचि बिष्ट जी, उपाध्यक्ष सुचिता रावत जी, ममता कोठियाल जी, बालावाला मंडल अध्यक्षरेखा binjola जी, प्रभारी लक्ष्मी गुरुंग, बालावाला मंडल मंत्री पूनम रावत जी, Prabha ji प्रभा निवेदिता सरकार , डॉक्टर वंदना स्वामी जी, उपाध्यक्ष पुष्पा प्रजापति जी, आईटी संयोजक करण रावत जी पूर्व वाला वाला मंडल अध्यक्ष अशोक राज जी एवं गणमान्य पदाधिकारी के अलावा भारी संख्या में आम जन भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया अनु शर्मा मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा ऋषिकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *