देहरादून शहर के बीचों बीच अवैध तौर से संचालित मछली तालाब पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने छापा मारा। मेयर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल के नेतृव में नगर निगम की टीम ने चंदर नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाये गए मछली तालाब पर छापा मारा। इस मछली तालाब में प्रतिबंधित प्रजाति की मछली ” थाई मांगुर ” का अवैध रूप से पालन किया जा रहा था। अवैध तरीके से संचालित मछली तालाब को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिए गए साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

ये भी पढ़ें:  SIR में बड़ी प्रगतिः 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख नोटिस जारी, 3.95 लाख की सुनवाई संपन्न

दरअसल ” थाई मांगुर ” एक प्रतिबंधित प्रजाति की मछली है और भारत में इसे पालने पर प्रतिबंध है। यह जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाती है। लिहाजा इसे प्रतिबंधित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चंद्र नगर में अवैध तरीके से इस मछली का पालन किया जा रहा था। आज अचानक नगर निगम की टीम मत्स्य पालन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और पाया कि अवैध तरीके से इस प्रतिबंधित क्षेत्र की मछली का पालन किया जा रहा है जिसपर तत्काल तालाब को बंद करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, सरकार में दर्जा प्राप्त श्याम अग्रवाल, पार्षद रोहन चंदेल, पार्षद अमिता सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *