थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर थाना प्रभारी रहेंगे जिम्मेदार, होगी सख्त कार्यवाही

सत्यापन/चैकिंग अभियान के तहत की जाए प्रभावी कार्यवाही, अभियानों में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारी कार्यवाही के लिये रहे तैयार

पीक आवर्स के दौरान भीड-भाड वाले स्थानो, मुख्य बाजारों/मार्गो पर बढे पुलिस की विजिब्लिटी

सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को पीक आवर्स में स्वंय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस व्यवस्थाओं का ले जायजा

अभ्यस्थ अपराधियों के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही कर उन्हें किया जाये निरूद्व

ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर की जाये प्रभावी कार्यवाही

दिनाँक 24/02/2026 की देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्टी की गई। गोष्टी के दौरान वर्तमान में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को को निम्न दिशा निर्देश दिये गए।

ये भी पढ़ें:  श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

1- ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। अभियान में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।

2- सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी अपने-अपने सर्किल/क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग पॉइन्ट के अलावा अन्य स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाये तथा उक्त चैकिंग के स्थान व समय का निर्धारण सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी द्वारा किया जाये।

ये भी पढ़ें:  गौ- तस्करों पर एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर

3- पीक आवर्स के दौरान भीड़ भाड़ वाले स्थानों/ व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों पर पुलिस की विजबिलिटी को बढ़ाया जाए, पीक आवर्स के दौरान सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी थाना क्षेत्र के व्यस्तम मार्गो/चौराहो पर स्वंय उपस्थित रहकर प्रभावी चैकिंग करना सुनिश्चित करें।

4- सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संगठित अपराधों में लिप्त अभ्यस्थ अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें निरूद्व करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। यदि गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही के पश्चात भी ऐसे अभियुक्तों को निरूद्व करने में किसी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होती है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।

ये भी पढ़ें:  यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

5- ईनामी अभियुक्तों की समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

6- वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने व आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सवेंदनशील स्थानों/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सर्तक दृष्टि रखते हुए पूर्व में पर्वो के दौरान हुए विवादों की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना प्रभारी की होगी तथा उसके विरूद्व सख्त कार्यवाही की जायगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *