देर रात्रि को पुलिस चौकी गूलर के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पावकी देवी मार्ग ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK07AC3409) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उक्त वाहन में पाँच लोग सवार थे जो श्यामपुर घड़ी मेचक से पावकी देवी नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मार्ग में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200-300 मीटर गहरी खाई में गिर गया । जिसमें 02 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि 03 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:  डीएम के आदेश पर खुला रास्ता सड़क कराई कब्जामुक्त जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रातभर चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों एवं घायलों को बाहर निकाला गया।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  आपदा का कारण न बनें विकास कार्य-असवाल

घायल :-
1)-निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश
2)-तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी-श्यामपुर ऋषिकेश।

मृतक :-
1)-विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष।
2)-राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष।
3)-आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष
निवासीगण- श्यामपुर ऋषिकेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *