केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई इस अवसर पर प्रशिक्षकों का हरित स्वागत केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य विजय नैथानी द्वारा किया गया
आज आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसंती खम्पा, संभागीय गाइड मंडलायुक्त एवं प्राचार्या, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर उपस्थित रहीं उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड कार्यक्रम अनुशासन सिखाता है तथा इसके माध्यम से विद्यार्थी एवं प्रशिक्षक अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपना सकते हैं।
इस प्रशिक्षण सम्मेलन में 47 केंद्रीय विद्यालयों के कुल 89 स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा प्रशिक्षक मनोज कुमार मलिक द्वारा तैयार की गई है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देहरादून संभाग के सभी केंद्रीय विद्यालयों के स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को प्रशिक्षित करना तथा उनकी दक्षताओं का विकास करना है

ये भी पढ़ें:  दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से अपलोड करेंः डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *