ऋषिकेश में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नटराज चौक के पास भीषण सड़क हादसे में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई
वहीं सीएम धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह पंवार के परिजनों को ये कष्ट सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है

ये भी पढ़ें:  समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए

हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

बताया जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *