हेल्पलाइन नंबर 8791009301 पर संपर्क कर पाएं दिव्यांग सेवाओं की जानकारी केंद्र में विशेष थेरेपी से निखर रही दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयास अब प्रभावी परिणाम देने लगे हैं। कर्जन रोड स्थित गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में संचालित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) दिव्यांगजनों के लिए राहत और सहारा बनकर उभरा है। यहां मिलने वाली सुविधाओं से न केवल दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है, बल्कि समाज में उन्हें समान अधिकार और सम्मान भी प्राप्त हो रहा है।

गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं, जिससे लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल रही है। वहीं, डीडीआरसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8791009301 के माध्यम से दिव्यांगजन घर बैठे भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  राजधानी दून में तेज़ रफ्तार का कहर,एक मजदूर की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

जिलाधिकारी की पहल पर सितंबर 2025 से गांधी शताब्दी अस्पताल में शुरू हुए डीडीआरसी में अब तक 600 से अधिक दिव्यांगजनों के यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की दिव्यांग बोर्ड द्वारा 600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जबकि 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2009 से अब तक जनपद में 30,739 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 1,064 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया है।

दून निवासी दिव्यांग लाभार्थी मनोज बहुगुणा ने बताया कि लंबे समय से उन्हें यूडीआईडी कार्ड बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डीडीआरसी के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केंद्र पहुंचकर आवेदन किया, जहां दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनका यूडीआईडी कार्ड तैयार हो गया। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पहली बार गांधी शताब्दी अस्पताल में डीडीआरसी संचालन के लिए चार कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक वर्ष से भी कम समय में 600 नए दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए हैं, जबकि 250 प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण भी किया जा चुका है।

दून में 30 हज़ार से अधिक दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी

गांधी शताब्दी अस्पताल और एसडीएच विकासनगर में नियमित रूप से मिल रही दिव्यांग बोर्ड की सेवाएं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जनपद देहरादून में अब तक 30,739 दिव्यांगजनों के नए प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 1,064 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में दिव्यांग बोर्ड द्वारा विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इसी क्रम में उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) विकासनगर में भी प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग बोर्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां प्रमाण पत्र जारी करने के साथ-साथ संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाणन सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

ये भी पढ़ें:  शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान - मुख्यमंत्री

केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष निशुल्क सुविधा
जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र में बच्चों को निशुल्क स्पीच थेरेपी, फिजियोथैरेपी तथा लर्निंग थेरेपी प्रदान की जा रही है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *