चौकी डाकपत्थर से सूचना प्राप्त हुई कि पुल नंबर-01 के समीप शक्ति नहर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कूद गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला नहर के तेज बहाव में लापता हो गई।

ये भी पढ़ें:  एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट डाकपत्थर तत्काल अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर टीम द्वारा नहर किनारे संभावित स्थलों पर गहन सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया। SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर महिला की तलाश जारी रखी।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

आज दिनांक 17 मई 2026 को पुनः SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर क्षेत्र में विभिन्न संभावित स्थलों पर विस्तृत सर्च अभियान चलाया गया। लगातार अथक प्रयासों एवं सूक्ष्म सर्चिंग के उपरांत SDRF टीम ने ढकरानी पावर हाउस के समीप महिला का शव बरामद किया।

बरामद शव की पहचान किरण पत्नी धीरज चंदेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जाखन विनरहार, हाल पता मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *