हरिद्वार से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी से 47 लाख रुपए की ठगी, कोतवाली डालनवाला में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की धर्मपत्नी रानी देवयानी सिंह एक बड़ी ठगी का शिकार हुई हैं। उनके साथ निवेश के नाम पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में उन्होंने तीन व्यक्तियों – पारिश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और सन्नी अग्रवाल – के खिलाफ डालनवाला थाने में गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवयानी सिंह का आरोप है कि इन लोगों ने निवेश का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ले लिए, लेकिन न तो उन्हें कोई लाभ मिला और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। इतना ही नहीं, उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कुछ कागजात भी तैयार किए गए हैं, जिससे पूरे प्रकरण में धोखाधड़ी और साजिश की आशंका और गहराती जा रही है।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने अपनी रकम की वापसी के लिए कई बार संपर्क किया, तो उन्हें टरकाया गया और टालमटोल किया गया। मामले में आरोपी सन्नी अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  किडनैपिंग और फिरौती के खेल का किया पुलिस ने अंत, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त

यह मामला एक बार फिर निवेश के नाम पर होने वाली ठगी की गंभीरता को उजागर करता है और निवेशकों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *