गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी टिहरी लोकसभा में “गाँव चलो अभियान” (बूथ संख्या 100 ) में रात्रि प्रवास
कार्यक्रम में पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान
सुवाखोली गांव नालीकला में जन संवाद किया, बूथ
प्रवासी के तौर पर चौपाल लगाई तथा लाभार्थी परिवारों से मिलकर भाजपा द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला आपको बता दें कि जल्द 2024
लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारी पूरी कर दी है इसी को देखते हुए हर गांव जिला शहर सब जगह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसे भाजपा को आने वाले समय में उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों को हासिल करने में आसानी होगी इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी तथा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा, अनीता दयाल , शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष , बूथ कार्य कारिनीं के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही.