विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य बाल मेला एवं विभिन्न रोचक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

इसके बाद विद्यालय परिसर के प्राथमिक विभाग में में विभिन्न स्टॉल लगाए गए जिनमें—
गोलगप्पे स्टॉल,भेलपुरी स्टॉल, गेम्स ज़ोन,मिष्ठान स्टॉल बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट वर्क प्रदर्शनी इत्यादि बच्चों का ध्यान आकर्षित करने के लिए भली भांति सजाए गए ।महत्वपूर्ण बात यह रही कि अध्यापकों के मार्गदर्शन में यह सभी स्टॉल बच्चों द्वारा ही संचालित किए गए l
इन सबका बच्चों, और शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया। सभी ने मिलकर बाल दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया और चाचा नेहरू को प्रेमपूर्वक याद किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री मयंक शर्मा जी ने प्राथमिक विभाग के इस उत्कृष्ट प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

मुख्य अध्यापक श्री जे. पी. सिंह जी को इस सफल आयोजन के लिए विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *