पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपनी पुत्री के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर दी गई, प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना पटेलनगर पर गुमशुदगी क्रमांक 32/2025 पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 22-03-2025 को वादी द्वारा नूर मोहम्मद नाम का लड़के द्वारा उनकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में जानकारी दी गयी, जिस पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर उक्त गुमशुदगी को मु0अ0सं0-120/2025 धारा 140(3)/64 BNS मे तरमीम कर अभियुक्त की तलाश शुरु की गई ।

ये भी पढ़ें:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के पंजाब में होने की जानकारी मिली, प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहर्ता की सकुशल बरामदगी हेतु एक टीम को तत्काल गैर प्रान्त पंजाब रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक 29-03-2025 को अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीम को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अपहर्ता को बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान

नाम पता अभियुक्त

नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद नसीम निवासी रहमत नगर निकट भायला फाटक देवबन्द, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी नयागांव
2- अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिह
3- का0 अरुण कुमार
4- का0 नितिन कुमार
5- का0 सतीश गोस्वामी
6- म0का0 सावित्री
7- हे0का0 किरन कुमार, SOG देहरादून
8- का0 आशीष शर्मा, SOG देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *