मुन्नी श्रीवास्तव पत्नी एस०पी० श्रीवास्तव निवासी 27 गुमानी वाला द्वारा थाना रायवाला पर सूचना दी गई कि हरिद्वार से आते समय उनका एक काला व पीले रंग का बैग ऑटो से रास्ते में कहीं गिर गया है, जिसमे उनकी ज्वैलरी व अन्य सामान था। सूचना पर तत्काल थाना रायवाला से चीता पुलिस कर्मचारी गणों द्वारा बैग की तलाश करते हुए सीसीटीवी फुटेजों की सहायता से उक्त खोये हुए बैग को रायवाला थाना क्षेत्र से खोज लिया।  बैग के अंदर बैग स्वामी के लगभग डेढ़ लाख ₹ की ज्वेलरी व पर्स को आज दिनांक 15/ 07/24 को बैग की स्वामिनी के सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि वे अपनी खोई हुई ज्वैलरी को वापस पाने की आस खो चुकी थी, किन्तु दून पुलिस की तत्परता एवं कुशल कार्यशैली से उनकी खोई हुई ज्वैलरी उन्हें वापस प्राप्त हो सकी। बैग वापस मिलने पर उक्त महिला द्वारा दून पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया।

ये भी पढ़ें:  सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *