सतीश कुमार पुत्र जसपाल सिह निवासी संस्कृति कालोनी, लेन नं0- 02 डी, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 20-03-2025 को दोपहर वो सपरिवार अपनी बेटी के रोका की रस्म निभाने के लिए नजीवाबाद गये थे, अगले दिन सुबह पडोसी द्वारा उन्हें घर मे चोरी होने सूचना दी गयी, जिस पर वह घर वापस आये तो देखा कि उनके घर के दरवाजे खुले थे तथा अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ज्वैलरी तथा नगदी चोरी कर ली थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0-115/2025 धारा 305(ए) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन कर संधिक्तो के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25-03-2025 को आईएसबीटी क्षेत्र से घटना में शामिल 02 अभियुक्त 01: विशाल कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार गौतम तथा 02-राजकुमार पुत्र बृजपाल को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया की वह दोनो जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में नकरौंदा क्षेत्र में किराये पर रह रहे है। अभियुक्त दिन में काम ढूंढने के बहाने बंद घरों की रैकी करके रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देते है। अभियुम्त विशाल का पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर लगभग एक बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- विशाल कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार गौतम निवासी मनोहरवाला थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0
2- राजकुमार पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम ज्वाली लाला थाना कीरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0

बरामदगी:-

1- घटना में चोरी की गई लगभग ढाई लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी
2- आला नकब, रिंच लोहे का
3- घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल सं0-यू0पी0-20- सीएन-3424 (स्पलेण्डर)

ये भी पढ़ें:  जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

पुलिस टीम:-

01- उ0नि0 देवेश खुगशाल चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर
02- उ0नि0 दीनदयाल सिह
03- हेड मनोज कुमार
04- हेड कानि0 दीप प्रकाश
05- हेड कानि0 सुनीत कुमार
06- कानि0 अरशद अली
07- कानि0 विकास कुमार
08- कानि0 आबिद अली
09- कानि0 हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा
10- हे0कानि0 किरन एसओजी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *