ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चारधाम यात्रा–2026 का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यात्रा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यात्रा के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं मार्ग सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक गरिमा एवं अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी श्रद्धालु यात्रा की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

ये भी पढ़ें:  डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके सुचारु संचालन के लिए सरकार सभी स्तरों पर निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला

अंत में उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल,मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *