थाना मोरी से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोरा में एक मकान गिरने की घटना में कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक श्री दीपक कुनियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान

SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।

ये भी पढ़ें:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

मृतक व्यक्तियों का विवरण:

1️⃣ गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष
2️⃣ रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष
3️⃣ आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष
4️⃣ सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *