उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज आंशिक बादल मंडराने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 28 मई बुधवार को उत्तराखंड राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है, तेज़ हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी तेज़ झोंकों की आशंका है। मई महीने में प्रदेश में औसत से 75 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। उत्तराखंड में 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने की सामान्य तिथि 20 जून है। माना जा रहा है कि इस बार मानसून तय समय से चार-पांच दिन पहले ही उत्तराखंड पहुंच सकता है

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई

उत्तराखंड में आज से प्री- मानसून की दस्तक के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में अगले सात दिन यानी आगामी 2 जून तक प्री मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया बुधवार से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर एक-दो दौर की तेज बारिश होने की संभावना है

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 हाथीबड़कला के कक्षा 10वीं के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है

सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसान, पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग, और ट्रैकिंग व यात्रा पर निकले पर्यटकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बिजली चमकने और तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने, बिजली की लाइन बाधित होने और यातायात में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्थानीय प्रशासन को भी कहा गया है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed