दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से देहरादून में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रेंजर्स ग्राउंड, दर्शनलाल चौक के पास, 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक ‘दिव्य कला मेला’ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, डीजीई, भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, देहरादून और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के एनडीएफडीसी द्वारा संयुक्त रूप से 26 फरवरी 2026 को प्रातः 9ः30 बजे से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। एनसीएससी फार डीए, देहरादून के उपनिदेशक (रोजगार) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संयुक्त रोजगार मेले में कई नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों का मौके पर ही साक्षात्कार कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। रोजगार के अवसरों के अतिरिक्त, मेले में आने वाले सभी दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन एवं ऋण संबंधी जानकारी, कौशल विकास और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी व विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन उपलब्धता रहेगी। उपनिदेशक ने सभी इच्छुक दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे मेले में भाग लेने के लिए 26 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी व 2 सेट में बायोडाटा अवश्य साथ लाएं। मेले में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन अपना पंजीकरण विभाग द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके पहले से कर सकते हैं

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *