उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने डीजीपी अभिनव कुमार से वार्ता करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। क्योंकि आज केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न नए प्रयास किये जा रहे है व महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाये गए है। जिससे अपराधी बच नही सकता है।

ये भी पढ़ें:  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति समीक्षा

उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिला सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है जिसके लिए महिला आयोग और पुलिस को एक साथ समन्वय बनाते हुए महिला सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। हम महिला अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन जागरूकता सहित अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *