उत्तराखंड राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। उत्तराखंड 25वें स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं


राज्य-स्थापना की रजत-जयंती के ऐतिहासिक अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा हमारे देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के क्षेत्र का योगदान अतुलनीय रहा है। विगत 25 वर्षों के दौरान, राज्य के कर्मठ और विनम्र लोगों ने आधुनिक विकास के नए आयाम रचे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “उत्तराखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति की भूमि यह राज्य आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयां छूता रहे, यही ईश्वर से कामना है.”

ये भी पढ़ें:  राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाए दी है।

सीएम धामी ने दी बधाई


वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा केवल विकास की कहानी नहीं बल्कि संघर्ष, संस्कार और समर्पण की प्रेरणादायक गाथा है। हमारे पूर्वजों और राज्य आंदोलनकारियों के त्याग से बना यह राज्य आज विरासत और विकास, संस्कृति और समृद्धि का सुंदर संगम बन चुका है। उत्तराखंड की आत्मा इसकी लोक संस्कृति, पर्वों और परंपराओं में बसती है। इन्हीं मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपने राज्य को आत्मनिर्भर, आधुनिक और समृद्ध प्रदेश के रूप में आगे बढ़ाना है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी बधाई


उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कहा कि इस अवसर पर हमारे शहीदों, आंदोलनकारियों और जननायकों को मेरा विनम्र नमन, जिनके त्याग और संघर्ष से उत्तराखण्ड राज्य का स्वप्न पूरा हुआ। ‘विकास के साथ विरासत’ के मंत्र के साथ आइए संकल्प लें कि आने वाले 25 वर्षों में मिलकर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएँगे और अपने सपनों को संकल्प में और संकल्पों को सिद्धि में बदलेंगे।

ये भी पढ़ें:  वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर बैग/झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, लाइटर आदि सामान ले जाना होगा प्रतिबंधित

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पौराणिक परंपराओं की पावन धरा, पवित्र स्थलों से समृद्ध ‘देवभूमि’ उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की उत्तराखण्ड वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह राज्य सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है। बाबा श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि भारत का यह ‘मुकुट मणि’ विकास के सुपथ पर सतत गतिमान रहे.”

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उत्तराखंड के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हिमालय की गोद में बसा यह राज्य गंगा-यमुना का उद्गम स्थल और चारों धामों की पुण्यभूमि होने के कारण हमारी संस्कृति, अध्यात्म और प्रकृति की अनुपम विरासत का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:  दून पुलिस के लिए गौरव के पल सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए एसएसपी देहरादून

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य का हर व्यक्ति देश के विकास में अपना निरंतर योगदान देता रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “प्राकृतिक संपदा और अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य से संपन्न उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। हमारी कामना है कि उत्तराखंड का हर नागरिक समृद्धि, शांति और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे और देश के विकास में अपना निरंतर योगदान देता रहे।“

कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता है।“

अरविंद केजरीवाल ने भी दी बधाई
वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उत्तराखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर सभी देवभूमिवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रकृति की गोद में बसी वीरों और श्रद्धा की भूमि को समृद्धि, खुशहाली और नई ऊँचाइयाँ मिलें, यही कामना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *