भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 मे दून पुलिस के उ0नि0 पुलिस संचार ने स्वर्णिम प्रदर्शन कर प्राप्त किये थे 02 पदक

प्रतियोगिता में अलग- अलग आयु वर्ग में प्राप्त किये स्वर्ण तथा रजत पदक

प्रतियोगिता के पदक विजेता गोवा में होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

तक जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित 24 वें योनिक्स सनराइज उत्तराखण्ड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग कर जनपद देहरादून में नियुक्त उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल द्वारा स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस आयु वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा 50 प्लस आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

आज दिनांक: 05-03-26 को पदक विजेता द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून शिष्टाचार भेंट की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रतियोगिता के दौरान स्वर्णिम प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 पुलिस दूरसंचार महेश काण्डपाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रतिभागी गोवा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *