इस कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया था:
पहला चरण: पहले चरण में कक्षा VIII के प्रत्येक अनुभाग के लिए 5 दिन का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण तीन विभिन्न बैचों में बांटकर 12 नवम्बर 2024 से लेकर 29 नवम्बर 2024 तक चलाया गया। इस प्रशिक्षण में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के बुनियादी सिद्धांतों, पायथन प्रोग्रामिंग भाषा की उपयोगिता और इसके विभिन्न एप्लिकेशन्स पर विस्तृत जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें:  46 गांवों में बदलेगी पीवीटीजी परिवारों की तस्वीर, मूलभूत सुविधाओं पर प्रशासन का जोर

दूसरा चरण:

दूसरे चरण में छात्रों ने देहरादून स्थित एनआईईएलआईटी केंद्र का दौरा किया। इस दौरे में छात्रों को हैंड्स-ऑन अनुभव प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने प्रशिक्षकों से सीधे संवाद किया और विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर कार्य किया। यह दौरा छात्रों के लिए एक अमूल्य अनुभव था, क्योंकि उन्होंने अपनी सीखी हुई तकनीकों को वास्तविक जीवन में लागू करने का अवसर प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

विद्यालय के प्राचार्य श्री मयंक शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए बेहद सफल साबित हुआ, और विद्यार्थियों में भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में उत्साह और जागरूकता उत्पन्न हुई। एन आई ई एल आई टी के प्रशिक्षकों का विशेष धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *