श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के तीन पूर्व छात्र-छात्राओं और एक कार्यरत फैकल्टी का ड्रग इंस्पैक्टर के रूप में चयन हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इन

अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल आॅफ

फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ की डीन डाॅ दिव्या जुयाल ने वर्तमान फैकल्टी सदस्य एवम् एल्युमूनाई छात्र-छात्राआंे को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मागदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं

ये भी पढ़ें:  काग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरणों की जानकारी दी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की


डाॅ दिव्या जुयाल ने जानकारी दी कि छात्र अमित कुमार आजाद, डाॅ सीमा बिष्ट चैहान एवम् विनोद जगुड़ी एसजीआरआरयू के स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ के पूर्व छात्र-छात्राएं हैं। अपने अध्ययनकाल में अनुशासित छात्र-छात्राओं के रूप में जाने जाते थे। डाॅ अर्चना गेहोत्री वर्तमान में स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में ऐसोसिएट प्रोफेसर की पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एसजीआरआर परिवार की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *