श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा खुङबुङा बिंदल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता एवं गंगा सफाई इत्यादि के क्षेत्र में 7 दिन तक विशेष कार्य किया जाएगा! विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर कुमुद सकलानी एवं कुल सचिव डॉक्टर लोकेश गंभीर द्वारा शिविर स्थल के लिए स्वयंसेवियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसके पश्चात स्वयंसेवियों

ये भी पढ़ें:  धरने के 69वें दिन उत्तराखण्ड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के आंदोलन को दिया समर्थन

के लिए आज विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष में विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर वाणी शर्मा उपस्थित रही शाम के समय स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल पर साफ सफाई का कार्य संपन्न किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दीपक सोम, डॉक्टर गीता रावत समेत 50 स्वयंसेवि भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *