शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक एवं बालवाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कल शुक्रवार शुरू होंगे। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में केवि संगठन की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।

कक्षा एक में प्रवेश के लिए https://kvsonlineadmis-sion.kvs.gov.in

और बालवाटिका एक व तीन (जहां लागू हो) के लिए https://balvatika.kvs.gov.in

ये भी पढ़ें:  169 दिनों से धरने पर बैठे बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने भरी हुंकार

पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा बालवाटिका एक, दो या तीन में प्रवेश के लिए क्रमशः तीन से चार, चार से पांच व पांच से छह वर्ष आयु होनी चाहिए, जो 31 मार्च 2025 के अनुसार होगी। इसके अलावा इसके ऊपर (11वीं को छोड़कर)

केवि संगठन ने जारी की अधिसूचना

की कक्षाओं में सीट खाली होने की स्थिति में ही प्रवेश के लिए दो अप्रैल से ऑफलाइन मोड पर पंजीकरण शुरू होंगे। अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। इन कक्षाओं में

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रवेश लेने के लिए संबंधित केवि के प्राचार्य कक्ष में फॉर्म में जमा करना होगा। इनमें प्रवेश के लिए केवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी। केवि संगठन की ओर से इस बार भी सभी केवि में बालवाटिको से लेकर 12वीं तक 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। कक्षा एक की पहली मेरिट सूची 25 मार्च व बालवाटिका की 26 मार्च को जारी की जाएगी। केवि के 10वीं के छात्रों का बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद दस दिन के भीतर 11वीं में प्रवेश होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *