सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों पर्यटन सीजन पूरे जोर शोर पर है।
ऐसे में देश भर से सैलानी अपने वाहनों में नैनीताल जिले के पर्यटक स्थलों में पहुंच रहे हैं।

नैनीताल जिले में रामगढ़ रोड पर श्यामखेत के पास देर रात लखनऊ से आई कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार युवक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  तोताघाटी के समीप चारधाम यात्रा बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, श्यामखेत के पास एक निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 29 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई ।
जबकि मृदुल, रोहन, तुषार और सुमित घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर भवाली पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें:  न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में "जूडिशियम 2.0" महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

घना अंधेरा और जंगल का क्षेत्र होने के कारण टीम को खाई में गिरे वाहन से लखनऊ निवासी युवाओं का रेस्क्यू करने में मुश्किलें आई।
जानकारी मिली कि गहरी खाई में गिरे वाहन में 5 युवक सवार थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पता चला कि तीन सवारों को सामान्य चोटें आई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई घायलों और मृतक को अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *