केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कबड्डी, बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें देहरादून संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

कबड्डी (बालिका वर्ग) अंडर-14 में केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, देहरादून द्वितीय तथा केंद्रीय विद्यालय आईआईपी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, देहरादून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केंद्रीय विद्यालय आईआईपी द्वितीय

तथा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, देहरादून तृतीय स्थान पर रहा बैडमिंटन (बालिका वर्ग) अंडर-14 में दिशानी (केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, देहरादून) ने प्रथम स्थान, आद्रिका (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ, देहरादून) ने द्वितीय तथा ओजस्वी ढौंडियाल (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी, देहरादून) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

अंडर-17 बैडमिंटन में शान्वी (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी, देहरादून) प्रथम, तान्या (केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि) द्वितीय तथा सौजन्या (केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, देहरादून) तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 बैडमिंटन में सिमरन (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अविका (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ, देहरादून) द्वितीय तथा खुशी (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी, देहरादून) तृतीय स्थान पर रहीं शतरंज (बालिका वर्ग) अंडर-19 में अनन्या सिंह (केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट, द्वितीय पाली) प्रथम तथा प्रियांशी (केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट, द्वितीय पाली) द्वितीय स्थान पर रहीं अंडर-17 शतरंज में गुंजन (केंद्रीय विद्यालय भीमताल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य सिंह (केंद्रीय विद्यालय आईआईटी देहरादून) द्वितीय तथा यशिका (केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट, प्रथम पाली) तृतीय स्थान पर रहीं अंडर-14 शतरंज में हर्षिता (केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार) ने प्रथम, सौमिली (केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार) ने द्वितीय तथा आन्या (केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, देहरादून के प्राचार्य विजय नैथानी तथा केंद्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन, टिहरी के प्राचार्य प्रदीप चन्द्र थपलियाल ने विजेता छात्राओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विजय नैथानी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु विभिन्न विद्यालयों से आई सभी छात्राओं, उनके साथ आए शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खूब खेलें, निरंतर मेहनत करें और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। निरंतर प्रयास और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में नियमित सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया
