प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने विगत दिनों शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स व अन्य कमर्शियल भवनों में बेसमेंट पार्किंग के नियम के पालन की दिशा में सभी सेक्टरों में रिपोर्ट मांगी थी। इसके क्रम में प्राधिकरण के अभियंताओं द्वारा इसे लेकर रिपोर्ट उपाध्यक्ष महोदय को प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया था कि बेसमेंट पार्किंग के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए

ये भी पढ़ें:  पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : डॉ जसविंदर सिंह गोगी वोट की लूट से बनी सरकार पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा चंदा दान चोरी तक पहुँच गयी: डॉ प्रतिमा सिंह


बीते दिनों राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में इस मानक का उल्लंघन पाए जाने पर यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। प्राधिकरण की सख्ती के फलस्वरूप यहां पर बेसमेंट में रैंप का निर्माण कॉम्प्लेक्स संचालक द्वारा प्रारंभ करा दिया गया है। बताया गया कि अब मौके पर रैंप का निर्माण कर लिया गया है। ऐसे में यहां अब पार्किंग की समस्या दूर होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed