पुलिस मुख्यालय स्तर से सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्र में आम जनमानस को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियम, पुलिस हेल्प नम्बर 112, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त क्रम में दून पुलिस की एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत गुरु राम राय इंटर कॉलेज नेहरू ग्राम तथा थाना राजपुर क्षेत्र में जाकर आम जनमानस के साथ गोष्ठी करते हुए उन्हें मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, साइबर अपराध,नशे के बारे में, यातायात नियम, पुलिस हेल्प नम्बर 112, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098, के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व हानियों के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *