सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात की और काफी देर तक बात की
सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक औऱ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी साथ में मौजूद रहे बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है

ये भी पढ़ें:  भगवान परशु राम जयंती के शुभ अवसर पर अंबेडकरनगर मंडल अध्यक्ष पंकजशर्मा तिलक रोड पर शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *