रंजीत सिंह पुत्र स्व0 गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें:  हिमालय पुत्र” श्रद्धेय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 107वीं जयंती के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून*

ये भी पढ़ें:  दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति से अपराधियों के लिये घातक सिद्ध होता आपरेशन प्रहार

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: धर्मवीर
02: राजा
03: राजू
निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed